दिलीप कुमार का मतलब
इतना बड़ा सितारा, इतनी लंबी उम्र और इतनी कम फिल्में, यह बात अपने आप ही दिलीप कुमार को फिल्म दुनिया में सदा-सर्वदा तक सबसे अलग साबित करती रहेगी। फिल्मों में सक्रियता के 54 साल में कुल 62 फिल्में, जिनमें से 57 फिल्में प्रदर्शित-प्रशंसित हैं। उनकी करीब 12 फिल्में अपूर्ण रहीं या प्रदर्शित नहीं हो पाईं। …
